निर्माता सुरिंदर यादव, निर्देशक विजय यादव की नई भोजपुरी फिल्म ‘बहुरानी देवरानी’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. के बैनर तले लगातार एक के बाद एक भोजपुरी फिल्म ‘बहुरानी देवरानी’ की शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके उत्तर प्रदेश के महराजगंज, थाना औराई, जिला भदोही में शुरू कर दी गई है। इस फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव हैं, जो बैक टू बैक एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक विजय यादव संभाल रहे हैं। फिल्म के सह निर्माता महेन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, यामिनी सिंह, मोनू अलबेला, शिवानी सिंह, मनोज द्विवेदी, अनीता रावत, मंटू लाल, रिंकू भारती, सुष्मिता मिश्रा, अमर गुप्ता, बबलू लाल, विवेक पटेल, बनारसी बिन्द, सागर चौहान आदि हैं।

फिल्म के लेखक शमशेर सेन, परिकल्पना विजय यादव, गीत व संगीत सुनील झा का है। मुख्य सहायक निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक निर्देशक अमरनाथ गुप्ता, टुनटुन निषाद, बिट्टू यादव, डीओपी सुनील अहीर, कैमरा ऑपरेटर अंकित सिंह, कैमरा एसोसिएट हर्ष और विनीत, कोरियोग्राफर अशोक मैती, प्रोडक्शन हेड अरमान शेख, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान, बनारसी बिन्द, आर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार, केश सज्जा गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह राजपूत, अजय सिंह, ड्रेस डिजाईनर वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह, स्टिल फोटोग्राफर गोरखनाथ हैं।

निर्देशक विजय यादव ने बताया कि ‘शुरू हुई नई भोजपुरी फिल्म ‘बहुरानी देवरानी’ मनोरंजन से भरपूर है, जो दर्शकों को खूब हँसाने और गुदगुदाने का काम करेगी।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. जिस तरह से लगातार बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर रही है, वह बेहद सराहनीय है। उनकी यह पहल भोजपुरी सिनेमा जगत में एक नई ऊर्जा और ताज़गी भरने का काम कर रही है।’

निर्माता सुरिंदर यादव, निर्देशक विजय यादव की नई भोजपुरी फिल्म ‘बहुरानी देवरानी’ की शूटिंग महराजगंज, भदोही में शुरू

Author: admin