छठी मईयां की कृपा और छठ व्रतियों के श्रद्धा भक्ति को दिखाया गया हैं
अनीता एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रस्तुत छठ गीत ” पैनी ना पियरिया जल्दी ” यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया हैं। म्यूजिक वीडियो में अभिनेता नवीन ने संदेशात्मक अभिनय किया हैं। छठ व्रतियों की श्रद्धा – भक्ति और छठी मईयां की कृपा को गीत के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया गया हैं। जो एक भावनात्मक म्यूजिक वीडियो हैं। अभिनेता नवीन फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियो में भी अभिनय करते हैं। लेकिन, छठ गीत करना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि छठी मईयां की कृपा से रोग – दुःख दूर होते हैं। मां के आशीर्वाद से सभी कष्ट मिट जाते हैं। गीत के माध्यम से ऐसी ही एक छोटी सी कोशिश की गई हैं। उन्होंने दर्शकों से अपील की हैं कि छठ गीत को दर्शक अपना प्यार आशीर्वाद देंगे, तभी अनिता एंटरटेनमेंट का मनोबल बढ़ेगा और आगे भी ऐसी ही सामाजिक, मनोरंजक और पारिवारिक प्रस्तुतियां देते रहेंगे।
इस गीत के गायक काजल साव, गीतकार रंजन रंगीला, म्यूजिक डायरेक्टर मुकेश हैं। जबकि, मुख्य कलाकार नवीन, ससिता रॉय, जीत, बंटी, पायल, काजल एवं अन्य हैं। वहीं, पवनप्रीत सिंह ने इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया हैं।
अभिनेता नवीन की बहुत जल्द कई फिल्में भी रिलीज पर हैं। साथ ही कई फिल्मों की तैयारी जारी हैं। बहुत जल्द शूटिंग भी शुरू की जायेगी। नवीन जागृति ह्यूमन राइट्स जस्टिस काउंसिल के ओडिशा प्रभारी, केटी फाउंडेशन के निदेशक और केटी ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। नवीन की ओड़िया फिल्में टोटे च्यूइंले मेघा बारासीबो, मुँ हैबी अभिनेत्री, मानसी, दाह, आंख मिचौली इत्यादि हैं। आने वाली हिंदी फिल्में गांधी जी, इंसानियत के दुश्मन, द वेस्ट मिलिनेयर और एसिड हैं। हिंदी फिल्म राखी का आखिरी वचन की शूटिंग कलकत्ता में दिसंबर से शुरू होगी। जिसकी तैयारी जोर – शोर से जारी हैं।



अभिनेता नवीन के भावनात्मक अभिनय से सजी छठ गीत ” पैनी ना पियरिया जल्दी ” किया गया रिलीज

Recent Comments